A2Z सभी खबर सभी जिले की

चोरी करते रोकना बुजुर्ग सेवादार को पड़ा भारी;हथोड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार

        (उत्तराखंड)

IMG 20260415 144342

IMG 20260415 223445

हरिद्वार। लक्सर के सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही से हत्या में इस्तेमाल हथोड़ी को बरामद कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

बीते रविवार को कोतवाली लक्सर के भोगपुर स्थित एक मंदिर में देखभाल का काम करने वाले बुजुर्ग सेवादार राजवीर की अज्ञात ने हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के खुलासे में लगी पुलिस टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व मौके से कुछ साक्ष्य एकत्र कर हत्यारोपी की तलाश शुरू की।

बीते कल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी विशाल चौधरी पुत्र परविन्दर कुमार निवासी अलमासपुर कुंज विहार कालोनी, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और घटना वाले रोज वह चोरी के इरादे से मंदिर गया था, जहां उसे मन्दिर का ताला तोड़ते मन्दिर के बुजुर्ग सेवादार ने देख लिया और चिल्लाने लगा।

पकड़े जाने के डर से उसने अपने पास रखी हथोड़ी से वार कर बुजुर्ग को घायल कर दिया और भाग निकला। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!