A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

राज्यपाल श्री बागड़े रहे मकराना के अल्प प्रवास पर

मकराना विधायक के पारिवारिक विवाह समारोह में शिरकत की, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

IMG 20260419 WA0013 1

डीडवाना-कुचामन, जिले के मकराना शहर में राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े रविवार को मकराना के अल्प प्रवास पर रहे। इस दौरान राज्यपाल महोदय ने मकराना विधायक श्री जाकिर हुसैन गेसावत के भतीजों के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। 

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल महोदय सायं लगभग 05:40 बजे मंगलाना रोड स्थित हसीना गार्डन पहुँचे। जहां राज्यपाल श्री बागड़े ने नवविवाहित जोड़ों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखद एवं उज्ज्वल दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना की।    समारोह स्थल पर विधायक जाकिर हुसैन गेसावत एवं उनके परिजनों ने महामहिम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!