कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा, पहले दिन 6786 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
महराजगंज। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा के पहले दिन शनिवार को जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 6786 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 1854 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
प्रथम पाली में 3358 तथा द्वितीय पाली में 3428 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जनपद में प्रति पाली 4320 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
परीक्षा की निगरानी के लिए कुल 437 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसमें 1 पुलिस उपाधीक्षक, 26 निरीक्षक/थाना प्रभारी, 69 उपनिरीक्षक, 188 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 72 महिला आरक्षी तथा 11 एलआईयू कर्मी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के लिए भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच और फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी के साथ केंद्र प्रभारी और पुलिस अधिकारी तैनात रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में पूरी परीक्षा प्रक्रिया संचालित हुई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही, और पहले दिन की परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
रविवार को दूसरे दिन भी जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 8640 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है।
बिजनौर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षाः जिलाधिकारी ने 17 जुलाई को प्रस्तावित योगी आदित्यनाथ के दौरे पर की बैठक
15/07/2026
विश्व युवा कौशल दिवस पर एक्सल डाटा सर्विसेज में कार्यक्रम, बीडीओ ने बांटे प्रमाणपत्र
15/07/2026
SNMMCH की बदहाल व्यवस्था पर मुख्य सचिव को शिकायत, अधीक्षक की कार्यशैली पर जांच एवं तबादला की मांग
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा अभियोजन इकाई, त्वरित विचारण (speedy Trial) एवं T.M.S.(Trial Monetring System) पर अपलोड कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
15/07/2026
मिशन शक्ति: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 41 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
15/07/2026
रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
15/07/2026
राजधानी लखनऊ पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
15/07/2026
उपायुक्त व एसएसपी ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
15/07/2026
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खिजरसराय के बाना गांव में धान की रोपाई का किया निरीक्षण l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!