A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजोधपुर राजस्थान

क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर द्वारा भव्य कबड्डी अभियान का शुभारंभ

जोधपुर। 30 अप्रैल WhatsApp Image 2026 04 30 at 13.18.44l  क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे “कबड्डी खेल महोत्सव” के अंतर्गत जोधपुर महानगर में भी भव्य कबड्डी प्रतियोगिता एवं खेल अभियान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम एयरफोर्स स्थित शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (फिजिकल कॉलेज), केंद्रीय विद्यालय 1 एवं 2 सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुआ, जहाँ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर के अध्यक्ष वरूण धनाडिया ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2036 में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों में कबड्डी को शामिल कराने हेतु जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा वर्ष 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए प्रस्तुत दावेदारी को मजबूत बनाने में ऐसे खेल आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं युवाओं से कबड्डी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस विशाल आयोजन के अंतर्गत शहरभर में 9 खेल मैदान तैयार किए गए, जहाँ लगभग 200 टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबले आयोजित हुए। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर विजेता रहने वाली टीमों को आगामी अंतिम समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने में गोपाराम, प्रदीप, रमेश, चतर्भुज, बृजपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, सुभाष बिश्नोई, भंवर पालीवाल, महेंद्र नानण, लुनेश खींची, शेर सिंह, सुमेर, पुष्पा गहलोत, गजराज शेखावत, दीपक, दुष्यंत व्यास, निलेश सोनी, विनोद चौहान, पवन कुमार, शुभाष मीणा, देवेंद्र परिहार, पूनाराम, अंजू मेवाड़ा, सोहन किशन, घनश्याम जोधा, महेंद्र, अरुण शर्मा, बलवीर चौहान सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

महानगर सचिव नीरज कौशिक ने बताया कि आयोजन में प्रांत अध्यक्ष पृथ्वीराज जोधा, प्रांत सचिव ओमप्रकाश पुरोहित, कबड्डी कॉर्डिनेटर अग्राराम चौधरी, प्रवीण मेढ़ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगामी दिनों में होने वाली प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए चार आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं—
* 14 वर्ष तक
* 14 से 19 वर्ष तक
* 19 से 35 वर्ष तक
* 35 वर्ष से अधिक

Back to top button
error: Content is protected !!