?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेपंजाब

ऑफीसर कॉलोनी दीप नगर की गली सीवरेज लाइन से वंचित, निगम से जांच की मांग

जालंधर 30 अप्रैल (परमिंदर सिंह ) : शहर के दीपनगर स्थित ऑफिसर कॉलोनी की एक गली मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जहां मकान नंबर 42, 43 और 44 के आसपास सीवरेज लाइन और कनेक्शन का अभाव लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। स्थानीय निवासियों को रोजाना गंदगी और जलभराव जैसी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एडवोकेट राजीव भूटानी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत भेजकर कॉलोनी के अन्य हिस्सों में उपलब्ध सीवरेज सुविधा का उल्लेख किया, लेकिन इस विशेष गली की अनदेखी अब तक जारी है। उन्होंने बताया की बारिश में स्थिति और भी दयनीय बन जाती है इस गली के अलावा अन्य गलियों में भी। उन्होंने यह भी बताया कि पहले यहां पंचायत स्तर पर बनी सीवरेज व्यवस्था को तोड़कर बंद कर दिया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। परिणामस्वरूप, सीवरेज जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है और गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवरेज लाइन का निर्माण करवाया जाए और यह भी जांच की जाए कि आखिर यह कार्य अब तक क्यों लंबित है। स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों से इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देने और स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!