
अगेरा में पूरण लाल सोलंकी का सम्मान समारोह का आयोजन

सोनकच्छ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम अगेरा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक पूरणलाल सोलंकी के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। वंदना पाटणकर द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन फारूख खान ने किया तथा प्रशस्ति पत्र का वाचन भी उनके द्वारा किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अगेरा के सरपंच यदुराज सिंह रहे। विशेष अतिथि सज्जन सिंह मालवीय एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा श्री सोलंकी को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रभारी सज्जन वर्मा ने कहा, _”सोलंकी जी ने अपने सेवाकाल में बेदाग छवि के साथ कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानपूर्वक सेवाएं दीं।”हाई स्कूल अगेरा के शिक्षक महेश सिसोदिया ने बताया कि सोलंकी जी ने 40 वर्षों तक शिक्षा विभाग में सेवाएं दीं।कार्यक्रम में शिक्षक रघुवीर कुशवाह, मुकेश मालवीय, आराधना मालवीय, स्वर्ण रेखा चौहान, कमल चौहान, संतोष शर्मा, बीआरसी उत्कृष्ट स्कूल एवं कन्या स्कूल सोनकच्छ, के बाबू राजकुमार कुशवाहा, जाकिर खान* सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में श्री सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया।







