A2Z सभी खबर सभी जिले की

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर व्यापारियों में जश्न का माहौल आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर कानपुर में जश्न ला माहौल

*पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर व्यापारियों में जश्न का माहौल आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की*

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ से विनीत सिन्हा

IMG 20260504 WA0017 IMG 20260504 WA0013

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक विजय एवं असम, पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त होने पर नयागंज पीपल वाली कोठी पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया गया, विनोद गुप्ता ने बताया कि पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी ने बंगाल में जो इतिहास लिखा है इससे भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है क्योंकि बंगाल की धरती पर नरेंद्र मोदी,अमित शाह, सुनील बंसल, योगी आदित्यनाथ और कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने जिस प्रकार से अथक परिश्रम करते हुए अभूतपूर्व चुनाव मैनेजमेंट किया है यह जीत उसी मेहनत का नतीजा है कानपुर के लिए यह गौरवशाली क्षण है क्योंकि सांसद रमेश अवस्थी लगातार एक महीने से बंगाल में रहकर संघर्ष करते हुए जिस प्रकार से पार्टी नेतृत्व के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाया यह वास्तव में जीत दर्ज कराने में महत्वपूर्ण साबित हुआ, नयागंज में व्यापारियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने बताया कि सोनार बांग्ला का सपना साकार हुआ है देश का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है, हम सभी कानपुर के व्यापारियों की ओर से पार्टी नेतृत्व को और बंगाल, असम, पुडुचेरी की जनता को बधाई देते हैं, बंगाल अराजकता के भय से मुक्त हुआ है।

IMG 20260504 WA0014 IMG 20260504 WA0012 IMG 20260504 WA0013 1

प्रमुख रूप से उपस्थित:- शेष नारायण त्रिवेदी, रोशन लाल अरोड़ा, ईश्वर वर्मा, विजय गुप्ता मार्बल, संजय त्रिवेदी, पवन दुबे, मनोज गुप्ता, रोहित गुप्ता, शोभित गुप्ता, मनोज गुप्ता, जितेंद्र गौड़, गोपाल दोसर, दिनेश गुप्ता, बृज बिहारी वर्मा, राजू चौधरी, राजेश त्रिवेदी, दीपक खन्ना आदि।

Back to top button
error: Content is protected !!