

आबकारी वृत सक्ती की कार्यवाही लगातार मिल रही थी अवैध शराब बेचने की शिकयत
आबकारी वृत्त सक्ती की खैरा और रानीगांव में शराब कारोबारी पर बड़ी कार्यवाही
सक्ती समाचार – कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 4/05/26 को आबकारी वृत्त सक्ती ने थाना नगरदा अन्तर्गत ग्राम खैरा के मोहन राम कलार पिता धनसाय कलार उम्र 45 वर्ष के रहवासी मकान में जांच कार्यवाही करने पर उसके मकान से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखा 63 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 150 मिली मदिरा कुल मात्रा 9.45 लीटर मदिरा महुआ मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया इसी तरह *ग्राम रानीगांव थाना बाराद्वार में फिरतीन बाई जांगड़े पति नेकीराम उम्र 57 वर्ष के रहवासी मकान से 29 नग गोवा स्पेशल मदिरा पाव और 1 नग यूनिक प्लेन शराब पाव बरामद किया गया जिसमें 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया वही इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आब मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परस राम कहरा, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा










