आज जनपद महराजगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज, जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हुए शामिल, लंबित वादो के त्वरित निस्तारण पर दिया गया जोर
महराजगंज। दिनांक 09 मई 2026।आज महराजगंज में जनपद न्यायालय परिसर, में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला जज अरविंद मलिक, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित, सरल एवं कम खर्च में निस्तारण किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने आमजन को सुलभ एवं शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने तथा आपसी विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सहित बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे।
न्यायालय परिसर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।