A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिला प्रभारी मंत्री व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी आज व 14 मई को रहेंगे जिले के दौरे पर

ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल में करेंगे आमजन से संवाद

डीडवाना-कुचामन,  जिले मे  माननीय जिला प्रभारी मंत्री व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू- जल विभाग मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी 13 व 14 मई को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान माननीय प्रभारी मंत्री ग्राम रथ अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल में आमजन से संवाद करेंगे।

माननीय प्रभारी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार श्री चौधरी बुधवार,13 मई को ग्राम दंतेडी, ग्राम पंचायत धुवाला, करेडा जिला भीलवाड़ा से दोपहर: 12.00 बजे रवाना होकर 3.00 बजे परबतसर के खुंडियायास पहुचेंगे, जहां वे ग्राम रथ अभियान एवं जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात माननीय प्रभारी मंत्री 5.00 बजे खुंडियास से रवाना होकर शाम 6.00 बजे मकराना के ग्राम मिण्डकिया में ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल व जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम कुचामन में करेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री चौधरी निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 14 मई को कुचामन से मेड़ता जायेंगे तथा मेड़ता से 4.30 बजे रवाना होकर शाम 6.00 बजे लाडनूं के गेनाणा पहुचेंगे, जहां वे ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल में सम्मिलित होंगे, इसके पश्चात रात्रि में 9.00 बजे रवाना होकर 10.00 बजे कुचामन में रात्रि विश्राम करेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!