A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया, वाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की विधायक ज्योति देवी पर हुए हमले की घटना पर हम (से )के प्रतिनिधिमण्डल ने गया के एस एस पी एवं आई जी मगध प्रक्षेत्र को ज्ञापन सौपकर सात सूत्री मांग रखी l

प्रेस विज्ञप्ति

प्रिय पत्रकार बंधुओं,

सादर सूचित करना है कि भारत बाराचटी विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक ज्योति देवी पर दिनांक 17 मई 2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपराधियों द्वारा रास्ता रोककर जानबूझकर हमला, गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया गया। उक्त घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के प्रतिनिधिमंडल ने गया के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सात सूत्री मांग रखी।
ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई कि
1 माननीय विधायक का क्षेत्र झारखंड सीमा से सटा एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण उन्हें बिहार सरकार द्वारा “वाई प्लस” श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

2 साथ ही क्षेत्र भ्रमण के दौरान अस्थायी रूप से पुलिस स्कॉर्ट पार्टी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वे जनहित के कार्यों को सुचारु रूप से कर सकें।
3 प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पूर्व में भी विधायक पर चार-पांच बार आपराधिक हमले हो चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया गया। 4 इस संबंध में बाराचटी एवं मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
6 ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मोहनपुर थाना अध्यक्ष की कार्यशैली संदिग्ध रही है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट की मांग किए जाने के बावजूद सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। 7 साथ ही घटना के दौरान पकड़े गए नामजद अभियुक्तों को थाना अध्यक्ष द्वारा छोड़ दिया गया, जो घोर लापरवाही का प्रतीक है। बताया गया कि सभी अभियुक्त घटना के समय नशे की हालत में थे।
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि उपरोक्त मांगों पर अविलंब कार्रवाई नहीं की गई, तो हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) गया जिला इकाई द्वारा व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, गया संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी, प्रभारी प्रतिनिधि नंदलाल मांझी, सदर अनुमंडल प्रभारी प्रतिनिधि रामसनेही मांझी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधीर यादव, दलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीना मांझी, दिवाकर सिंह तथा कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सदानंद मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!