

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस खंडूड़ी के निधन पर सरकार द्वारा घोषित तीन दिवसीय राज्य शोक के बीच यूनिवर्सिटी में मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने पर डीआईटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य में 03 दिन के राजकीय शोक घोषित किया गया था। जिसमें राज्य के किसी भी शैक्षिक संस्थानों में किसी भी प्रकार के मनोरंजन/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई थी। लेकिन इन निर्देशों के बावजूद राजपुर स्थित डीआईटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों द्वारा 19 मई को अपने परिसर में सांस्कृतिक/मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस पर थाना राजपुर में यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ जानबूझकर सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर धारा 223 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।









