A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती काम के बहाने स्कूटी ले गया युवक वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

*बस्ती: काम के बहाने स्कूटी ले गया युवक, वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी*
*मुंडेरवा थाने में धोखाधड़ी व धमकी का केस दर्ज, आरोपी संतकबीरनगर का निवासी*

*बस्ती-मुंडेरवा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। जान-पहचान का फायदा उठाकर एक युवक स्कूटी लेकर फरार हो गया। वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

*क्या है मामला*
20 नवंबर 2025 को कुसम्हा निवासी प्रार्थिनी के घर झीन-खाल बन्झारिया, थाना कोतवाली, संतकबीरनगर निवासी ओमकार तिवारी पुत्र यदुनाथ तिवारी आया। उसने प्रार्थिनी से कहा कि अपनी स्कूटी UP51 BP0534 दे दो, काम निपटाकर लौटा दूंगा। जान-पहचान होने के कारण प्रार्थिनी ने स्कूटी दे दी।

*लौटाने से किया इनकार, दी धमकी*
कुछ दिन बाद जब प्रार्थिनी ने फोन कर स्कूटी वापस मांगी तो आरोपी ओमकार ने स्कूटी देने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

*केस दर्ज*
प्रार्थिनी की तहरीर पर 19 मई 2026 को दोपहर 2:28 बजे मुंडेरवा थाने में मु0अ0सं0 126/2026 धारा 316(2), 351(3) BNS के तहत ओमकार तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उ0नि0 अजय कुमार ओझा कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!