A2Z सभी खबर सभी जिले की

मंदिर में प्रतिमा स्थापना विवाद के बाद 9 गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

FB IMG 1780012160390

FB IMG 1780011874075

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
उत्तर प्रदेश के एक गांव में मंदिर परिसर में बिना अनुमति गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। पुलिस ने मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 11 नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रशासन का आरोप है कि शिकायत मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ बाहरी लोगों ने गांव में आकर माहौल भड़काने का कार्य किया। आरोप है कि इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और विरोध प्रदर्शन किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। लोगों का कहना है कि निर्दोष व्यक्तियों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें थाने में बैठाना न्यायसंगत नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर जनआंदोलन को दबाने के लिए पुलिस इसी प्रकार के आरोप लगाकर कार्रवाई करती है, जो कानून के साथ खिलवाड़ है।
फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

IMG 20260529 082107

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!