A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

अंगारपथरा में कल दो गुटों में हुई जमकर मारपीट. सूचना पर पहुंची पुलिस,छानवीन शुरू

अंगारपथरा में कल दो गुटों में हुई जमकर मारपीट. सूचना पर पहुंची पुलिस,छानवीन शुरू

धनबाद
कतरास.अंगारपथरा ओपी अंतर्गत खास अंगारपथरा निवासी जुवैर खान ने अंगारपथरा के रहने वाले दो लोग तथा अज्ञात दस,बारह व्यक्तियों पर गुरुवार रात 9 बजे गोली चलने की शिकायत अंगारपथरा ओपी पुलिस से की है. जुबैर खान ने पत्रकारों को जुबैर ने बताया कि इसकी सूचना अंगारथरा पुलिस को दे दी गई है और उन लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराएंगे. जुबैर ने बताया कि कुछ.लोगों का मन इतना बड़ा हुआ है कि मेरे घर में पथराव किया तथा परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया. इधर घटना की सूचना पाकर ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार घटनास्थल पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है. लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अंगारपथरा पुलिस पहुंचने के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ इकट्टा हो गई. घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है. मारपीट की घटना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!