A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए मासूम की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव ढांकी की है घटना

images 13 1
सीढ़ियों से गिरकर घायल हुआ था मासूम।

कांठ (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए छह वर्षीय मासूम बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कांठ एवं थाना छजलैट क्षेत्र के गांव फोल्डा पट्टी के रहने वाले राजकुमार का छह वर्षीय पुत्र लविश 22 मई को गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए क्षेत्र के ही गांव ढांकी में अपने मौसा रूप सिंह के घर आया हुआ था। बताया जाता है कि 26 मई की रात लविश घर की सीढ़ियों पर चढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली में उपचार के दौरान मासूम लविश ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता राजकुमार, मौसा रूप सिंह सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️ 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!