A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

FB IMG 14560391357208445413सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए खेल परिसर सागर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग सागर एवं गायत्री परिवार सागर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं नागरिकों को तंबाकू से होने वाले नुकसान, बीमारियों एवं तंबाकू छोड़ने के फायदे के बारे में जानकारी दी गई। पोस्टर-बैनर के माध्यम से फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, मुंह का कैंसर, स्ट्रोक का खतरा एवं गर्भवती महिलाओं पर तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। साथ ही तंबाकू छोड़ने से स्वस्थ फेफड़े, बेहतर स्वाद, जीवन सुरक्षित, कैंसर का खतरा कम, ऊर्जा, स्फूर्ति और लंबी आयु, परिवार खुशहाल एवं भविष्य उज्जवल होने जैसे लाभों की जानकारी दी गई। उपस्थित जनसमुदाय को तम्बाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन जोड़ें का संदेश देते हुए तंबाकू सेवन न करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, सामाजिक न्याय विभाग के प्रतिनिधि, गायत्री परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा एवं जनसमुदाय उपस्थित रहा। कार्यक्रम में भजन मंडली द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित प्रेरक गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।

Back to top button
error: Content is protected !!