A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिला एवं बाल विकास निगम गया द्वारा सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र (AWC)पैमार प्रखंड वज़ीरगंज जिला गया मे किया गया l

प्रेस विज्ञप्ति / समाचार
दिनांक: 11-06-2026

महिला एवं बाल विकास निगम, गया द्वारा सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र (AWC) पैमार, प्रखंड वजीरगंज, जिला गया में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित महिला हेल्पलाइन-181, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, गया से सुशांत आनंद, विशाल कुमार वर्मा एवं श्रीकांत कुमार ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की तथा महिला सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, लाभुक महिलाएँ एवं स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही तथा सभी को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

महिला एवं बाल विकास निगम
गया, बिहार

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!