?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 सफलता की कहानी-2 

संकट की घड़ी में सहारा बनी मंगला पशु बीमा योजना, नानूराम का पशुधन फिर से संवरा

IMG 20260616 WA0043

डीडवाना-कुचामन,  राज्य सरकार की मंशानुसार ग्रामीणों की समस्याओं के एक ही स्थान पर निस्तारण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन के कार्य सुगमता से हा रहे हैं वहीं उनको मौके पर ही विभागीय योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को जिले के परबतसर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिंगोली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में श्री नानूराम निवासी गिंगोली को मंगला पशु बीमा योजना का लाभ मिला।

नानूराम की जुबानीः “मेरे पास एक ही दुधारू गाय थी, जिससे मेरे पूरे परिवार का गुज़ारा चलता था। बीमारी के कारण अचानक मेरी गाय की मृत्यु हो गई। मुझ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन, मैंने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना (MMPBY) के तहत अपनी गाय का निःशुल्क बीमा करवा रखा था। पशुपालन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से मुझे कुछ दिनों में गाय की क्लेम राशि मिल गई। इस पैसे से मैंने नई गाय खरीदी। मैं राजस्थान सरकार का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। पशु का त्वरित क्लेमः पशु की अकाल मृत्यु पर पूरी आर्थिक सुरक्षा मिल रही हैं।

लाभार्थी नानूराम ने पशु बीमा का क्लेम प्राप्त होने पर जिला प्रशासन और राज्य सरकार का आभार जताया।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!