?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीतिराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

प्रभारी सचिव ने किया ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण

ग्राम पंचायत गुढ़ासाल्ट व रूपपुरा तथा नगरपालिका नावां व कुचामनसिटी नगर परिषद में आयोजित शिविरों का किया निरीक्षण 

IMG 20260617 WA0006 IMG 20260617 WA0008 1 IMG 20260617 WA0007

डीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार के सुशासन संकल्प को साकार करने के लिए जन कल्याण शिविरों के अंतर्गत जिले में आयोजित किये जा रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का मंगलवार को जिला प्रभारी सचिव डॉ.समित शर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला कलक्टर अवधेश मीना एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रभारी सचिव ने शिविरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर शिविरों में अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित किया जाए। प्रभारी सचिव ने निरीक्षण के दौरान जिले के नावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुढ़ासाल्ट व नगरपालिका नावां तथा कुचामन ब्लॉक की ग्राम पंचायत रुपपुरा व नगर परिषद कुचामनसिटी में आयोजित शिविरों का अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाओं व कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान प्रभारी सचिव डॉ शर्मा ने विभिन्न विभागों यथा राजस्व, यूडीएच, चिकित्सा, बिजली, पेयजल के काउंटरों का निरीक्षण किया और विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं विभागीय सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिविरों का प्रचार- प्रसार करने, शिविर स्थलों पर आवश्यक व्यवस्था करने, आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने शिविर में आए नागरिकों और लाभार्थियों से बातचीत कर फीडबैक लिया और शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर उन्होंने मौके पर ही कई पात्र नागरिकों को पट्टे और कल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र भी प्रदान किये।

अधिकारियों की बैठक लेकर की शिविरों की प्रगति की समीक्षा

प्रभारी सचिव डॉ समित शर्मा ने ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों के पश्चात कुचामन उपखंड अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागवार योजनाओं के तहत लाभांवितों की जानकारी ली।

बैठक में उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविरों में राजस्व मामलों यथा रास्ते के प्रकरण,नामांतरण,अविवादित सीमा ज्ञान और कृषि लाइन के सीमांकन से जुड़े प्रकरणों का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभारी सचिव ने शहरी शिविरों में पट्टा वितरण (भूमि लीज), जन्म-मृत्यु व विवाह प्रमाण पत्र, तथा सड़क-नाली मरम्मत के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में प्रभारी सचिव ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अधिकारियों को शिविरों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शिविरों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषय जैसे मानसून के मद्देनजर बिजली, पेयजल आपूर्ति, जलभराव और जल निकासी से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने बैठक में कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सुशासन को आम आदमी के घर-द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में किये जा रहे कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिक आगे आकर इन शिविरों का लाभ उठा सकें।

इस दौरान बैठक में जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना,अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!