



सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कर्रापुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं बुंदेलखंड केशरी महाराजा छत्रसाल की जन्म जयंती के पावन अवसर पर विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि नगर पंचायत कर्रापुर में ऐसा ऐतिहासिक दृश्य देखा, जो आने वाले वर्षों तक जनमानस की स्मृतियों में अंकित रहेगा। कर्रापुर में आयोजित भव्य समारोह में लगभग 2 करोड़ 8 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण विधायक लारिया ने किया। सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ हुए आयोजन में नगर की गलियां जनसमूह से पट गईं। नगर भ्रमण एवं शौर्य यात्रा में हजारों लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जनोत्सव का स्वरूप प्रदान कर दिया। “महाराणा प्रताप अमर रहें, “भारत माता की जय” और “वीरता हमारी पहचान” के जयघोषों से संपूर्ण कर्रापुर गुंजायमान हो उठा। कर्रापुर के मुख्य चौराहे पर शारदा मंदिर के समीप वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु लगभग 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली प्रतिमा का विधिवत भूमिपूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, शस्त्र पूजन एवं वरिष्ठजनों के आशीर्वाद के बीच हुए इस समारोह ने पूरे क्षेत्र में गौरव और आत्मसम्मान का भाव जागृत कर दिया। विधायक लारिया ने कहा इस अवसर पर क्षत्रिय समाज की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिली। आयोजन समिति द्वारा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया तथा युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के आदर्शों से जोड़ने का संदेश दिया गया। मंचीय कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर शिक्षा और संस्कारों के महत्व को भी रेखांकित किया गया। समारोह के दूसरे प्रमुख आकर्षण के रूप में मुख्य मार्ग से शारदा मंदिर तक 1 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से निर्मित बी.टी. रोड चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। यह मार्ग नगर पंचायत कर्रापुर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और सुरक्षित आवागमन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए इसे नगर के विकास में मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री चैन सिंह,गोपाल सिंह दरोगा, राजकुमार सिंह राजपूत, प्रभु सिंह राजपूत, देवी सिंह राजपूत, राजा भैया राजपूत, महादेव सिंह, इमरत सिंह, फेरन सिंह, गोविंद सिंह, इन्द्राज सिंह, उमराव सिंह, देवी सिंह, चैन सिंह, अशोक सिंह, ब्लाक अध्यक्ष क्षत्रीय समाज जितेंद्र सिंह, भानूप्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह, लोकेंद्र सिंह,माधव सिंह, राघवेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, कपिल सिंह कुशवाहा, राजेश सिंह राजपूत, रत्नेश सिंह राजपूत, अरविंद घोषी, सोहन लोधी, कलेक्टर सिंह, हेमेंद्र सिंह, शिवराम सिंह, श्रीसिंह, अमित सिंह, हल्के भैया,नंदन परिहार, मृगेंद्र सिंह, निरपत सिंह, उदय सिंह, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह,जय हिन्द सिंह,रामजी सिंह, वरिष्ठजन एवं श्रेष्ठजन सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजनों की गरिमामय उपस्थिति रहीं।







