
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को प्रो-एक्टिव पुलिसिंग अपनाते हुए अपराधों की पूर्व रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के नेतृत्व में थाना बीना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आदतन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध गांजा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 16 जून 2026 की दरमियानी रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक MP-15-NC-2094 से दो व्यक्ति शब्दा पुलिया के पास अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लेकर बिक्री करने की फिराक में आने वाले हैं। सूचना पर तत्काल थाना बीना पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम,1. गोकल पिता लोकमन अहिरवार, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रगोली, थाना सानौधा, जिला सागर। 2. हीरालाल पिता थोबन अहिरवार, उम्र 66 वर्ष, निवासी भीम वार्ड, बीना। बताए,विधिवत तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की डिक्की से 1 किलोग्राम 405 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,40,000 है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000 है, भी जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। जब्त सामग्री*- 1.405 किलोग्राम अवैध गांजा, मोटरसाइकिल क्रमांक MP-15-NC-2094,आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड* दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं तथा पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। गोकल पिता लोकमन अहिरवार के विरुद्ध थाना सानौधा एवं थाना मोतीनगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पूर्व से कई प्रकरण दर्ज हैं। हीरालाल पिता थोबन अहिरवार के विरुद्ध थाना कैंट, सागर एवं थाना बीना में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में जीआरपी में आरक्षक के पद पर पदस्थ रहा है तथा वर्तमान में सेवानिवृत्त होने के बाद अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त पाया गया है। वह पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस द्वारा बरामद गांजे के स्रोत तथा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है। थाना बीना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक निशांत भगत, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र मिश्रा तथा आरक्षक दीप सिंह भदौरिया, जितेन्द्र चंद्रवंशी, युधिष्ठिर रजक, संदीप यादव, बाबूलाल, राहुल सोलंकी, भूपेन्द्र परिहार, रामाश्रय पाण्डे एवं दिनेश राय की सराहनीय भूमिका रही।







