
डीडवाना-कुचामन, जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन कल्याण शिविरों के अंतर्गत जिले में “ग्रामीण सेवा शिविर-2026” का आयोजन 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 18 जून को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का समय प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक रहेगा।
जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने बताया कि गुरुवार को उपखण्ड डीडवाना की ग्राम पंचायत केराप, मौलासर की ग्राम पंचायत छापरी कलां,लाडनूं की ग्राम पंचायत बालसमन्द व लेडी,कुचामन की ग्राम पंचायत रसाल, परबतसर की ग्राम पंचायत जावला व बीठवालिया, नावां की ग्राम पंचायत गोविन्दी तथा मकराना की ग्राम पंचायत निम्बडी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।







