

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश
आज लखनऊ में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर स्थित जुपिटर हॉल में “मोदी सरकार के 12 साल : विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर आधारित विभिन्न किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनसे जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह के साथ सहभागिता कर किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य श्री अश्वनी त्यागी जी, श्री अमरेश रावत जी, जिला अध्यक्ष श्री विजय मौर्य जी, महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी लोकभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बिजेन्द्र पाल सिंह जी तथा श्री अरुण सिंह ‘गप्पू’ जी उपस्थित रहे।





