
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर सिविल लाइन थाना पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नेक्सॉन कार से करीब 20 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने फोरलेन मार्ग पर कदारी के पास घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात में गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने फोरलेन पर कदारी के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखते ही वाहन सवारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने नेक्सॉन कार को घेरकर रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से लगभग 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वाहन के पंजीयन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




