A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशधार्मिकराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

गौसेवा की मिसाल बना मकराना गौवंश चिकित्सालय

भामाशाहों के सहयोग से सुविधाओं का विस्तार

IMG 20260107 WA0028 IMG 20260107 WA0023 IMG 20260107 WA0021

डीडवाना कुचामन जिले के मकराना शहर में 
युवा हिन्दू गौ सेवा समिति मकराना द्वारा संचालित मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय में गौसेवा को समर्पित विभिन्न निर्माण कार्य भामाशाहों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
चिकित्सालय परिसर में प्रथम गौवंश सेवा कक्ष का निर्माण सूरजमल, महावीर प्रसाद, सुनील कुमार एवं जुगल किशोर बिदादा परिवार द्वारा करवाया गया।
वहीं द्वितीय वार्ड कक्ष का निर्माण स्व. ब्रजमोहन झंवर की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी पुष्पा देवी तथा पुत्रगण प्रकाश, दिनेश एवं आशीष झंवर परिवार, मकराना के आर्थिक सहयोग से किया गया।
इसके अतिरिक्त, 15×35 फीट का पौष्टिक आहार निर्माण रसोईघर स्व. मोहनलाल पहाड़िया की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी गेंदी देवी पहाड़िया (निवासी जूसरी, वर्तमान निवास जयपुर) के धार्मिक सहयोग से निर्मित किया गया। इस रसोईघर की समस्त सामग्री पहाड़िया परिवार द्वारा उपलब्ध करवाई गई।
भामाशाहों के सहयोग से वार्डों में पंखे, परदे एवं स्वच्छता संबंधी सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे पीड़ित गौवंशों को बेहतर उपचार एवं सेवा मिल सके।
समिति के कार्यों की देखरेख में यह निर्माण कार्य संपन्न हुआ। समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान ,संरक्षक विजय कुमार लड्डा , संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत), अध्यक्ष अंकित तंवर, उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान, श्याम सिंह गुणावती, आकाश चौहान ,राजू जांगिड़, रमेश बागड़ी, नवीन सोलंकी, रवि प्रजापत (मंगलाना), श्याम कुमावत, धर्मवीर गुर्जर, सत्यवीर सिंह राठौड़ , मनुज प्रजापत, सुरेंद्र बिश्नोई तथा पशुधन सहायक मुकेश रैगर , जितेंद्र कुमावत, सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!