A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्र

भंडारा -आर्डिनेन्स फैक्ट्री मे धमाका, पांच की मौत,

20250124 123417 नागपुर -: महाराष्ट्र के भंडारा मे आज आर्डिनेन्स फैक्ट्री मे अचानक से धमाका हो गया। इस हादसे मे पांच लोगों की मौत हो गई है। धमाके के करणों का पता नही लग पाया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार इस धमाके के कारण फैक्ट्री की छत गिर गई थी जिसे जेसीबी की सहायता से हटाने का काम जारी है। इस हादसे मे बारह लोगों के दबे होने की शंका जताई जा रही है। जानकारी अनुसार दो लोगो को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना के बाद फैक्ट्री मे दमकल की गाड़ी और एम्बुलेंस पहुंच गई है। आर्डिनेन्स फैक्ट्री मे धमाके से आसमान मे उठता हुआ धुआं दूर से दिखाई दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भंडारा मे जवाहर नगर मे स्थित आर्डिनेन्स फैक्ट्री की पीकेआर की ब्रांच सेक्शन मे यह विस्फोट हुआ है। जानकारी अनुसार यहां पर आरडीएक्स बनाने का काम किया जाता है। इसी जगह पर यह विस्फोट हुआ है। जानकारी अनुसार जिस ईमारत मे यह विस्फोट हुआ वह पूरी तरीके से नष्ट हो गई है। इसमे मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!