A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

वाराणसी कमच्छा में बटुक भैरव के हरियाली श्रृंगार ने मोहा मन, बाल स्वरूप का दर्शन किया भक्तों ने, आकर्षक फूलों से सजा गर्भगृह...

वाराणसी कमच्छा में बटुक भैरव के हरियाली श्रृंगार ने मोहा मन, बाल स्वरूप का दर्शन किया भक्तों ने, आकर्षक फूलों से सजा गर्भगृह...

वाराणसी कमच्छा में बटुक भैरव के हरियाली श्रृंगार ने मोहा मन, बाल स्वरूप का दर्शन किया भक्तों ने, आकर्षक फूलों से सजा गर्भगृह

चन्दौली /वाराणसी कमच्छा स्थित श्रीबटुक भैरव मन्दिर में बाबा का भव्य हरियाली श्रृंगार तथा जल बिहार की झांकी का नयनाभिराम दर्शन पाकर भक्तगण निहाल हो गए। महंत भास्कर पुरी व राकेश ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष हरियाली श्रृंगार एवं जल बिहार श्रृंगार में बाबा के अद्भुत बाल रूप का दर्शन हुआ।

 

सुबह से ही भक्तों में बाबा के प्रसाद वितरण दर्शन के साथ ही आरम्भ हो गया था। कार्यक्रम की समाप्ति तथा दर्शन बंद होने के पश्चात् बाबा की शयन आरती होगी। उन्होंने श्रद्धालुजनों से बाबा का दर्शन कर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया।

 

और बताया कि हरियाली श्रृंगार तथा जल बिहार के झांकी की सजावट अति भव्य है। इस सजावट के क्रम में रथयात्रा से कमच्छा के बीच एवं मुख्य मार्ग से मन्दिर जाने वाली गली में कई भव्य द्वार तथा मन्दिर के अन्दर जाने के लिए सजीव गुफा रूपी मार्ग का निर्माण हुआ है।

 

श्रद्धालु यहीं से होकर श्री बाबा बटुक भैरव के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इस गुफा रूपी मार्ग में जीवन्तता का एहसास होगा और जनमानस को अलौकिक आनन्द प्राप्त होगा। मन्दिर की सजावट कलकत्ता तथा वाराणसी के प्रसिद्ध मालियों द्वारा किया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!