A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

बच्चो ने दिलाया माता पिता को मतदान का संकल्प

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बच्चो,शिक्षकों व अभिभावकों ने लिया भाग

हरदोई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जनपद के परिषदीय विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शिक्षकों, स्कूली बच्चों व अभिभावकों ने भाग लिया। सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। बच्चों ने अपने माता-पिता को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान हेतु बड़े पैमाने पर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!