
हरदोई।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रत्येक उपजिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि स्टेटिक सर्विलांस टीम की ससमय उपस्थिति की प्रतिदिन निगरानी की जाये। प्रतिदिन 9 बजे, सायं 5 बजे और रात्रि 1 बजे इस बात कि निगरानी की जाये कि एसएसटी टीम अपने निर्धारित स्थान पर पहुँच गयी हो। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक टीम के साथ एक वीडियोग्राफ़र रहे। प्रत्येक निर्धारित स्थान पर नाकों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने यह भी कहा है कि एसएसटी टीमें जांच के दौरान अपने व्यवहार को संयमित रखें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाये।
[yop_poll id="10"]





