नई दिल्लीA2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024देश

पीएम मोदी और अमित शाह ने किस पोलिंग बूथ में डाला वोट? तस्वीरों में देखें मतदान से अभिवादन तक के खास पल

Lok Sabha Election 2024 तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अपना मतदान किया। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। पीएम मोदी पैदल चलकर पोलिंग बूथ तक पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अहमदाबाद में मतदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैदल चलकर पोलिंग बूथ तक पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत में जुटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों का अभिवादन किया। तस्वीरों में देखें वोट डालने से लेकर लोगों के अभिवादन तक के खास पल..

Election%20news%205

यहां पीएम मोदी और अमित शाह ने डाला वोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार के साथ नारनपुरा के मतदान केंद्र पर वोट डाला। बता दें कि गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं।

Election%20news%207

बुजुर्ग महिला ने बांधी राखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मतदान करने पहुंचे तो अहमदाबाद की जनता से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ थी। बच्चे-बूढ़े सभी पीएम की एक झलक पाने को बेताब दिख रहे थे।

Election%20news%204

पीएम मोदी ने कई बच्चों को ऑटोग्राफ दिया तो वहीं एक बच्चे को खिलाया भी। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी भी बांधी।

Election%20news%208

मतदान के बाद क्या बोले पीएम मोदी?

मतदान करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत की चुनाव प्रक्रिया, चुनाव प्रबंधन दुनिया के लोकतंत्रों के लिए सीखने का एक उदाहरण है। दुनिया के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों को एक केस स्टडी करनी चाहिए।

Election%20news%209

लगभग 64 देशों में चुनाव हैं और वहां उन सभी की तुलना होनी चाहिए। यह वर्ष लोकतंत्र के उत्सव की तरह है… मैं देशवासियों से फिर कहता हूं कि बड़ी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र का त्योहार मनाएं।

Election%20news%2010

मतदान करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों का अभिवादन किया। इससे पहले उन्होंने अहमदाबाद में एक आवासीय सोसायटी में लोगों से मुलाकात की। इससे पहले अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ कामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!