A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

आगरा में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

महिला के पेट में लगी गोली, मारपीट में दो महिलाओं समेत 5 लोग घायल

आगरा में देर शाम बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग घर के बाहर निकल आए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के बाद फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें एक महिला के गोली लगी है। जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना थाना शमशाबाद गांव गढ़ की है।Screenshot 20240612 215708
गढ़ गांव में अजय पाल सिंह का कृष्णा और मोहर सिंह पक्ष के यशपाल में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद गाली-गलौज हुई, मामला जब दोनों के परिवारों को पता चला तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, लाठी डंडे और सरिया चले।
महिला के पेट में लगी गोली

अजय पाल पक्ष का आरोप है कि झगड़े के बाद दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसके चलते महिला पूनम देवी पत्नी अजय पाल के पेट में गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुई महिला को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी

हुई है। मारपीट में मोहर सिंह पक्ष से राजेश और यशपाल घायल हुए हैं। अजयपाल पक्ष से महिला चंचल और अजयपाल के गंभीर चोट आई हैं। सचना पर पहुंची पलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है।
शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई:

इंस्पेक्टर शमशाबाद वीरेश पाल गिरी ने बताया के गांव में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद हुआ है। गोली लगने से एक महिला घायल हुई है। जिसे अस्पताल भर्ती कराया है। अन्य घायलों को भी मेडिकल के लिए भेजा गया है। शिकायत पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Screenshot 20240612 215652

Back to top button
error: Content is protected !!