A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के संबंध में संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सीकर. नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की तैयारी को लेकर नगर परिषद सभागार में संभाग स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नगरीय निकायों को आगामी सर्वेक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और पीपीटी के माध्यम से बेहतर परफॉरमेंस करने के बारे में बताया गया। आगामी सर्वेक्षण के लिए रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल की थीम रखी गई है, जिसमें देश के कुल 4800 शहर भाग लेंगे वहीं गत वर्ष कुल 4500 निकायों ने भाग लिया। इस वर्ष वेस्ट टू वन्डर पार्क सहित कचरे के पुनरूपयोग पर फोकस रहेगा।

कार्यशाला में बताया गया की स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रत्येक गतिविधि के अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए है। कार्यशाला में आयुक्त सीकर ने सीकर की तैयारियों के बारे में विस्तार से पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी तथा और बेहतर करने के बारे में कहा। सभी ने सीकर के प्रयासों की सराहना की। डीएलबी से आई हुई टीम ने सीकर के नानी में स्थित कम्पोस्ट प्लांट और एमआरएफ प्लांट का भी निरीक्षण किया। कार्यशाला में डीएलबी से सतीश गुप्ता (अधीक्षण अभियंता), डॉ. गौरव सिंह (सहायक अभियंता), अधिशासी अभियंता प्रतिभा, सहायक अभियंता नागरमल, कनिष्ठ अभियंता सुरेन्द्र गोदारा, स्टेट पीएमयू टीम से राहुल बंसीवाल (आईईसी एक्सपर्ट), मान सिंह, हेमंत नागर , शिवराज सिंह शेखावत , धेनु खट्टर (सीबी एक्सपर्ट), अंजली चौधरी (एम एण्ड ई), हितेश सिंह तथा सीकर संभाग के समस्त नगर परिषद के अधिकारी, टेक्निकल स्टाफ, और एम आई एस अभियंता साहिल आली गौड़ आदि उपस्थित थे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!