A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

चोरी के नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

चोरी के नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

लालगंज, प्रतापगढ़। चोरी की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के हुलासगढ़ गांव निवासी अजय पुत्र राम मनोहर ने उन्नीस जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के सुल्तान सिंह पुत्र रामप्यारे सिंह ने अपने साथियों विपिन सरोज पुत्र जीत लाल सरोज, विनोद वर्मा पुत्र रमाशंकर वर्मा निवासी पूरे फत्ते संत नगर के साथ मिलकर खेत में खड़े उसके टैªक्टर की बैट्री को खोल ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल नीरज यादव का कहना है कि रविवार की शाम दरोगा सुनील यादव ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को घर के समीप से गिरफ्तार किया। सोमवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!