A2Z सभी खबर सभी जिले कीSagarअन्य खबरेताज़ा खबरमध्य प्रदेश

पौधारोपण है आसान, पर किए गए रोपित पौधे की देखभाल करेगा कौन

पौधारोपण करने के बाद भूल जाते हैं कहां किया है पौधारोपण

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी से पेड़ लगाने के अपील की गई। जिसके तहत पूरे देश में पौधारोपण का कार्यक्रम जोरों पर चल रहा है। लेकिन किसी को यह याद नहीं की पिछली वर्ष लगाए गए पौधे कहां है। यही हाल शायद इस वर्ष भी होने जा रहा है क्योंकि जगह-जगह पौधारोपण तो किया जा रहा है पर उनकी देखभाल कौन करेगा। यह जिम्मेदारी किसी के हाथ में नहीं है। नेता जी द्वारा केवल पौधारोपण किया जा रहा है। उसके आगे की जिम्मेदारी किसकी है किसी को नहीं पता। पौधारोपण के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन प्रश्न यह उठता है कि क्या नेता द्वारा किए गए पौधारोपण का पौधा अगले वर्ष तक बचेगा कि नहीं। पौधारोपण होने के बाद जिन्होंने पौधों रोपण किया है वहीं वापस लौट के नहीं देखते। उनके द्वारा किए गए पौधे का क्या हाल है। ऐसा पौधा रोपण केवल फोटो के लिए है। पर्यावरण संतुलन के नाम पर किए जा रहे पौधारोपण पर जब तक पौधा पेड़ न बन जाए तब तो ध्यान देना आवश्यक है। पर इस और कोई ध्यान नहीं देता। किस सीजन में जहां-जहां भी पौधे लगाए गए हैं। वहां पर किसी नेता ने पलट कर भी देखा कि हमारे द्वारा लगाए गए पौधे का क्या हाल है। सही माने तो पौधारोपण केवल एक छलावा है जो जनता के साथ किया जा रहा है। लगाए गए पौधे की स्थिति क्या है यह देखने वाला कोई नहीं है।Screenshot 20240722 151933 Facebook 1

Back to top button
error: Content is protected !!