A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

दो घूंट पीने के बाद लाइनमैन की हरकत देखो, उपभोक्ता को बिजली के बदले दे रहा है गाली गलौज

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

दो घूंट पीने के बाद लाइनमैन की हरकत देखो, उपभोक्ता को बिजली के बदले दे रहा है गाली गलौज

अम्बेडकर नगर।
एक तरफ भीषण गर्मी दूसरी तरफ बिजली विभाग की लापरवाही और निकम्मापन सामने आ रहा है। बिजली आती है और कब चली जाती है कोई ठिकाना नहीं अघोषित बिजली कटौती। अकबरपुर शहर के कस्बा शहजादपुर बिजली उपकेंद्र में कार्यरत दो संविदा कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान हो चुकी है। दो घूट गंगाजल का नशा चढ़ने के बाद लाइनमैन किसी को कुछ नहीं समझते बिजली संबंधित जानकारी ले तो फिर उसकी खैर नहीं है गाली गलौज करते हुए फोन पर उपभोक्ता को लाइट के बदले गुप्तांग देने की बात करते हैं। जी हां गाली बाज लाइनमैन शैलेंद्र, और रामबचन यादव इन दोनों की जुगलबंदी ने जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। बुधवार की रात 630 लाइट खराब हुई थी जिस पर लाइनमैन अरविंद तिवारी ने शैलेंद्र से लाइट जोड़ने की बात कही तो। शैलेंद्र ने कहा की मंत्रालय से या मुख्यमंत्री का फोन आ जाएगा फिर भी बिजली नहीं जोड़ूंगा जिसको जो उखाड़ना उखाड़ ले। इन दोनो लाइनमैन ने पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अघोषित बाधित कर दी है। कर्मचारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी गाली देते फिरते हैं काम में केवल लापरवाही, अरविंद तिवारी द्वारा फिर 630 लाइट को जोड़कर चालू किया गया। जिसकी शिकायत दूरभाष पर अवर अभियंता संदीप श्रीवास्तव से हिंदी दैनिक विधान केसरी संवाददाता ने की और गाली बाज लाइनमैन के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है, जिस पर अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। अवर अभियंता ने बताया कि लोड की वजह से लाइट बार-बार खराब हो रही है और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!