
शेखपुरा। जिला का स्थापना दिवस। 31 व स्थापना दिवस।….
* शेखपुरा। बरबीघा( शेखपुरा सिटी खबर).
* शेखपुरा में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर बरबीघा के प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई. इसमें विद्यालय के शिक्षकों ने भी भाग लिया और नगर में घूम-घूम कर जिला स्थापना दिवस की याद दिलायी। इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
👉 इसे भी पढ़ें : वैक्सीन के रखरखाव का विशेष ध्यान रखने का निर्देश…
🖥️ आपको बताते चले की, इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गोपाल जी, राजीव कुमार, प्रभात कुमार, डॉक्टर सुखेंदु कुमार, सुधांशु कुमार इत्यादि उपस्थित थे। आचार्य गोपाल जी ने बताया कि जिला स्थापना दिवस पर बरबीघा प्रखंड बालक वर्ग कबड्डी और को-को में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था जिसमें कबड्डी में चार खिलाड़ी पर भी का हाई स्कूल के तथा को-को के 6 खिलाड़ी बरबीघा हाई स्कूल के ही थे। वहीं बालिका वर्ग को-को में बरबीघा प्रखंड की द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जिसमें 10 खिलाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के थे। निबंध में पूरे जिले में प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के हर्ष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के छात्र आयुष राजनीति द्वितीय स्थान प्राप्त कर तथा भाषण प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा की छात्रा आयुषी कुमारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था। वही 400 मीटर दौड़ में आजाद कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था
🖥️ इसे भी पढ़ें : मारपीट करने का आरोपी किया गया गिरफ्तार…


