पीलीभीत . हिन्दू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर के नौगवाँ चौराहे पर स्थित सचान नर्सिग होम के समक्ष सड़क पर धरने पर बैठ गये हैं। महासभा के अध्यक्ष पंकज शर्मा का आरोप है कि डॉक्टर सचान के छोटे बेटे और उनके स्टाफ ने उनसे मारपीट व बदतमीजी की है। वे नर्सिंग होम पर हुई घटना में लिप्त दोषियों के प्रति कार्यवाही की माँग कर रहे हैं। प्राप्त विवरण के अनुसार नर्सिग होम के स्वामी की गाड़ी से जतीपुर के पास एक बच्ची दिव्या शुक्ला दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वहाँ से वे इलाज करने का झाँसा देकर चले आये,मग़र उनके अस्पताल में दुर्घटना ग्रस्त बच्ची के पहुँचने पर मात्र एक्सरे ही किया गया। उपचार करने की बात पर वे विफर गये और बच्ची के परिजनों से बेहूदगी से बात करने लगे। सूचना पर जब हिन्दू महासभा के अध्यक्ष पंकज शर्मा अस्पताल पहुँचे तो उनसे भी बदसलूकी से बात की गई। आरोप है कि डॉक्टर सचान के छोटे बेटे और उनके स्टाफ ने उनसे हाथापाई कर मारपीट भी की। पुलिस को सूचना देने पर फोन नहीं उठा तो उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को बुलाकर सड़क पर धरना देना शुरू कर दिया है। वे दोषियों के प्रति कार्यवाही किये जाने की माँग कर रहे हैं।
वीआईपी प्रकरणों का 24 घंटे में खुलासा, आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार, आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?
14/07/2026
झारखंड में BDO-CO व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब पंचायतों की संख्या के आधार पर होगी अधिकारियों की तैनाती, संकल्प जारी
14/07/2026
अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ द्वारा जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
14/07/2026
स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन
14/07/2026
Varanasi: Gay Dating Apps से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 8 फरार
14/07/2026
गया में पी एम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना की बड़ी सफलता l
14/07/2026
विशेष स्थानीय प्रकृति की आपदाओं में मृत 13व्यक्तियों के आश्रितों को 4-4लाख अनुग्रह अनुदान स्वीकृत l
14/07/2026
सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद द्वारा एमएमडीआर अधिनियम के प्रावधानों के तहत धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया
14/07/2026
धमतरी /वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया घेराव, पुलिस की समझाइश के बाद शांत हुआ मामला
14/07/2026
नागपुर के 3 बड़े होटलों के लाइसेंस रद्द, किचन में गंदगी और चूहों का राज; RO के पानी से 30 लोग बीमार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!