A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

सीओ चकबंदी कार्यालय के मुददे पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन को लेकर किया मंथन

सीओ चकबंदी कार्यालय के मुददे पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन को लेकर किया मंथन

लालगंज, प्रतापगढ़। सीओ चकबंदी कार्यालय को सांगीपुर से लालगंज तहसील मुख्यालय संचालित कराए जाने को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को रणनीतिक चर्चा की। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि सीओ चकबंदी कार्यालय को तहसील से बारह किलोमीटर दूर सांगीपुर में किराये के भवन में संचालित कराया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि तहसील परिसर में कार्यालय संचालन के लिए भवन उपलब्ध है। इसके बावजूद सांगीपुर में इस कार्यालय के संचालन होने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद सुनवाई नही हो रही है। महामंत्री सूर्यकांत निराला ने इस मुददे पर आंदोलन शुरू करने को लेकर रणनीतिक मसौदा रखा। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर शुक्ल ने किया। इस मौके पर अनिल त्रिपाठी महेश, देवी प्रसाद मिश्र, अजय शुक्ल गुडडू, कालिका प्रसाद पाण्डेय, राममोहन सिंह, टीपी यादव, संतोष पाण्डेय, उमेश नारायण तिवारी, नामवर सिंह, संजय सिंह, शिव नारायण शुक्ल, विपिन शुक्ल, पारस नाथ सरोज, प्रभाकर पाल, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, सुशील शुक्ल, आशीष तिवारी, विनय जायसवाल, ओपी जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र आदि अधिवक्ता रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!