
चारागाह पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम से शिकायत
लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर के मल्हीपुर पटटी कचेहरा निवासी शशांक शेखर ने चारागाह पर अवैध अतिक्रमण को लेकर एसडीएम से शिकायत दर्ज करायी है। फरियादी ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसके गांव के कुछ लोगों ने दबंगई से चारागाह पर नुकीले तार का बाड़ लगा दिया है। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया हैं कि बीती सत्ताईस जून को राजस्व विभाग ने स्थलीय निरीक्षण भी किया था। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।














