A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

बम के साथ धराया आरोपी, गया जेल

बम के साथ धराया आरोपी, गया जेल

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को चार बम के साथ दबोचने में सफलता ली है। कोतवाली के दरोगा दीपक यादव फोर्स के साथ अमावां तिराहे पर गश्त कर रहे थे। मुखबिरी सूचना पर पुलिस ने अमावां-वर्मा नगर रोड पर असैनापुर भटठे के समीप एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने पकडे गये आरोपी असैनापुर निवासी अवधेश कुमार यादव पुत्र रामजस की तलाशी ली तो उसके पास से चार देशी बम बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!