A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सचान नर्सिंग होम पर हिन्दू महासभा का धरना ..

स्टाफ द्वारा मारपीट करने का आरोप ..

  1. पीलीभीत  . हिन्दू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर के नौगवाँ चौराहे पर स्थित सचान नर्सिग होम के समक्ष सड़क पर धरने पर बैठ गये हैं। महासभा के अध्यक्ष पंकज शर्मा का आरोप है कि डॉक्टर सचान के छोटे बेटे और उनके स्टाफ ने उनसे मारपीट व बदतमीजी की है। वे नर्सिंग होम पर हुई घटना में लिप्त दोषियों के प्रति कार्यवाही की माँग कर रहे हैं।                                                            प्राप्त विवरण के अनुसार नर्सिग होम के स्वामी की गाड़ी से जतीपुर के पास एक बच्ची दिव्या शुक्ला दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वहाँ से वे इलाज करने का झाँसा देकर चले आये,मग़र उनके अस्पताल में दुर्घटना ग्रस्त बच्ची के पहुँचने पर मात्र एक्सरे ही किया गया। उपचार करने की बात पर वे विफर गये और बच्ची के परिजनों से बेहूदगी से बात करने लगे। सूचना पर जब हिन्दू महासभा के अध्यक्ष पंकज शर्मा अस्पताल पहुँचे तो उनसे भी बदसलूकी से बात की गई। आरोप है कि डॉक्टर सचान के छोटे बेटे और उनके स्टाफ ने उनसे हाथापाई कर मारपीट भी की। पुलिस को सूचना देने पर फोन नहीं उठा तो उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को बुलाकर सड़क पर धरना देना शुरू कर दिया है। वे दोषियों के प्रति कार्यवाही किये जाने की माँग कर रहे हैं।
Back to top button
error: Content is protected !!