ग्राम पंचायत सुजानपुर के मजरा माथुरपुर में चल रहे कटान रोधक निर्माण कार्य का रविवार को बाढ़ मंडल के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।माथुरपुर गांव की आबादी को बचाने के लिए बाढ खंड के द्वारा पिछले एक पखवाड़े से कटान रोधक काम युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। जिस प्रयास से घाघरा नदी की लहरें आबादी से बीस मीटर की दूरी पर आकर ठहर गई हैं। कटान रोधक निर्माण कार्यों का बाढ़ मंडल के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने रविवार को माथुरपुर पहुंच कर जायजा लिया। घाघरा नदी के पानी की गहराई परख उसी के हिसाब से कटान रोधक निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने शिकायत किया कि विभाग केंवल आबादी को बचाने के लिए काम कर रहा है। जबकि नदी खेतों में लगी फसलों को तेजी के साथ निगल रही है। जिस पर किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है।
शिकायत पर बाढ़ अधीक्षण ने उपस्थित सहायक अभियंता बीडी गौतम को निर्देश दिया कि कटान वाली जगहों को चिन्हित कर उन पर अलग-अलग टीमों के माध्यम से कटान रोधक काम यथा शीघ्र शुरू कर दिया जाए। ताकि ग्रामीण भूमिहीन होने से बच सकते हैं। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट
[yop_poll id="10"]