
सीकर/फतेहपुर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश भर में चलाए जा रहे भाजपा सदस्यता अभियान के तहत फतेहपुर में भाजपा सदस्यता अभियान के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रवण चौधरी ने सदस्यता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा प्रत्याशी श्रवण चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर आज कस्बे के बालाजी मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ वार्तालाप कर सदस्यता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ फतेहपुर विधानसभा के सभी 128 गांव घूमकर भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्य, रीति नीति और नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के बारे में लोगों को जानकारी देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए आह्वान करेगा।
[yop_poll id="10"]









