A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबुलंदशहर

श्री राधा रानी के जन्मोत्सव पर झूम उठी खुर्जा नगरी’ खुर्जा (बुलन्दशहर ) –

खुर्जा नगर में, बुधवार की शाम को राधा अष्टमी के पवित्र पावन अवसर पर श्री जी सकीर्तन मण्ड‌ल द्वारा नगर के मंदिर-मार्ग पर स्थित भृगु सदन से श्री राधा रानी की मन मोहक शोभा-यात्रा का श्री गणेश हुआ। राधा रानी की झाँकी सबका मन मोह रही थी। ढोल नगाड़े व बैण्ड बाजो की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं को बरसात की परवाह नहीं थी सभी भक्ति रस में भाव-विभोर हो कर झूम रहे थे उनके ऊपर स्थान-स्थान पर फूलो की वर्षा हो रही थी धीरे-धीरे शोभायात्रा जेवर अड्डा चौराहा, पद्‌मसिंह गेट, कबाडी बाजार से होते हुए किशनघाट रोड़ पर सम्पन्न हुई। श्री राधा रानी की शोभा यात्रा में ब्रह्मानंद महाराज, नागेन्द्र जी, भास्कर महाराज तथा गौ-रक्षक कृष्णानंद महाराज उपस्थित रहे ।

  • डा० संदीप कुमार शर्मा वन्दे भारत LIVE TV NEWS जिला प्रभारी बुलन्दशहरIMG 20240912 WA0006 1
Back to top button
error: Content is protected !!