
नही रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार, शिक्षक समुदाय मे शोक की लहर ब्याप्त

गडहनी। प्रखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रतनपुर मे प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षक मंतोष कुमार की हृदयगति रूकने से बुधवार की सुबह निधन हो गई।निधन की खबर मिलते ही शिक्षक समुदाय मे शीक की लहर ब्याप्त हो गई।मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक मंतोष कुमार की तबियत अचानक खराब हो गई उनके सीने मे दर्द उठा जिसके बाद उन्हे इमिडिएटली आरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान डाॅक्टर ने जबाब दे दिया।जिसके बाद उन्हे आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका पोस्टमार्टम कराया गया।घटना के बाद परिजनो मे कोहराम मच गया है।वहीं शिक्षक समाज मर्माहत है।











