A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर(सरसावा)।

इसी महीने सिविल एयरपोर्ट शुरू होने की उम्मीद

इसी महीने सिविल एयरपोर्ट शुरू होने की उम्मीद

सहारनपुर(सरसावा)। नवनिर्मित सिविल एयरपोर्ट के जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है। माना जा रहा है कि इसी महीने सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो सकता है। जिसके बाद सरसावा से विभिन्न नगरों के लिए हवाई सेवा आरंभ हो जाएगी।

दरअसल, सरसावा में सिविल एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है। सिविल एयरपोर्ट शुरू हो जाने के बाद जहां सरसावा देश के हवाई यातायात के नक्शे में महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा, वहीं सहारनपुर के उद्यमियों तथा आमजन को भी हवाई यातायात का फायदा मिलेगा। इसके अलावा मुजफ्फरनगर तथा हरियाणा राज्य के यमुनानगर, अंबाला, जगाधरी तक के लोगों को एयरपोर्ट की सुविधा का लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ व्यापार की स्थिति और मजबूत होगी। माना जा रहा है कि काफी समय से निर्माणाधीन एयरपोर्ट अब अपने पूर्ण आकार में आ चुका है। इसी माह इसका उद्घाटन होने की संभावना है। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि संभवतः 26 सितंबर को वर्चुअल तरीके से सिविल एनक्लेव का उद्घाटन हो सकता है।

सन 2020 में आरंभ हुआ था सिविल एनक्लेव का निर्माण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के पहले कार्यकाल में घोषणा की थी कि क्षेत्र को हवाई यातायात की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इसी कड़ी में सिविल एनक्लेव का निर्माण आरंभ हुआ था। हालांकि बीच में निर्माण की गति धीमी रही, लेकिन बीते कुछ समय से सिविल एनक्लेव के निर्माण ने गति पकड़ी तथा अब पूर्ण आकार में आ गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!