A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बलिया में बाढ़ से मची तबाही, NH-31 बिहार से टूटा बलिया का सम्पर्क

बलिया में बाढ़ की वजह से हालात काफी ज्यादा खराब हो गए हैं। पानी के बढ़ते दबाव से एनएच 31 टूट गया है। इससे यूपी – बिहार का सम्पर्क टूट गया। मुख्य मार्ग टूटने की वजह से आस-पास के इलाकों में पानी भर चुका है।

बता दें कि जिले में गंगा और घाघरा दोनों नदियां खतरा बिन्दु से ऊपर बह रही है, दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। अब एनएच 31 के टूटने से हालात बदतर हो गए हैं। ये हाईवे बैरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत चांद दियर के पास करीब 40 मीटर टूट गया है। दिन बुधवार आधी रात करीब 2.30 बजे ये पुल टूटा। इससे अब बस्तियों में पानी घुस गया है।

नेशनल हाईवे 31 के टूटने के कारण मांझी पुल से सम्पर्क टूट गया है। उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार की  पहल पर एनडीआरएफ टीम पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटी है। एनएच 31 टूटने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गये।Screenshot 2024 09 19 08 14 38 33 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

Back to top button
error: Content is protected !!