A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

विद्यालय परिवार ने शोक सभा आयोजित कर शिक्षक को दी श्रद्धांजली

विद्यालय परिवार ने शोक सभा आयोजित कर शिक्षक को दी श्रद्धांजली

आरा। बालिका उच्च विद्यालय एवं शिशु संस्थान महादेवा रोड आरा के हिन्दी विषय के वरिष्ठ शिक्षक नर्वदेश्वर उपाध्याय की बुधवार को अकस्मात् निधन हो जाने से पूरे विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस दु:ख की घड़ी में गुरुवार को उनकी महान आत्मा की शान्ति के लिए विद्यालय प्रांगण में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र- छात्राओं ने एक शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा और सबने अपने नम आंखों से उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सर्व शक्तिमान ईश्वर से उनके शोकाकुल परिवार को इस महान दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्री उपाध्याय अपने पीछे एक बुढ़ी मां दो बेटे और दो बेटी-दामाद छोड़ गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!