सिद्धार्थनगर 

अरुण कुमार प्रजापति को चुना गया प्रदेश उपाध्यक्ष

पशुधन प्रसार अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन/ चुनाव में भारी मतों से अरुण कुमार प्रजापति ने जीत दर्ज की

IMG 20241005 WA0039

सिद्धार्थनगर. पशुपालन विभाग की रीड की हड्डी कहे जाना है वाला संवर्ग पशुधन प्रसार अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन/ चुनाव में जनपद सिद्धार्थनगर के पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बस्ती मंडल के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने अपनी पूरी कार्यकारिणी तथा सम्मानित सदस्यों के साथ लखनऊ में संपन्न हुए अधिवेशन में प्रतिभाग किया साथ ही साथ द्विवार्षिक अधिवेशन में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पर्चा दाखिल करते हुए चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी। उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों से आए हुए पशुधन प्रसार अधिकारी साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं प्रदेश ऑडिटर के पद पर अपना मतदान करते हुए जनपद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भारी मतों से विजय श्री दिलाने का कार्य किया। पूर्वांचल के अति पिछड़े जिले जनपद सिद्धार्थनगर से प्रदेश का नेतृत्व करने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष भाई अरुण कुमार प्रजापति को पशुधन प्रसार अधिकारी संघ सिद्धार्थनगर की जनपद कार्यकारिणी में सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित कर सम्मानित करने का कार्य किया। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ सिद्धार्थनगर के जिला मंत्री अवनीश कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, अश्वनी मिश्रा, संगठन मंत्री रमेश चंद्र के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी पशुधन प्रसार अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। पशुधन प्रसार अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि पशुधन प्रसार अधिकारी संवर्ग के लिए मैं तन मन धन से सदैव समर्पित रहूंगा और मैं संघ के सभी कार्यों को पूरी तनमय्यता के साथ प्रमुख सचिव एवं निदेशक महोदय के स्तर पर निपटाने का भरपूर प्रयास करूंगा। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ की विसंगतियों को दूर करने के लिए मैं सदैव प्रत्याशील रहूंगा तथा साथियों के मान सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा। स्वागत एवं सम्मान समारोह में उपस्थित सनी चौधरी, बृज किशोर गुप्ता, शशांक प्रभाकर चौधरी, जयशंकर चौधरी,अजीत निषाद, अमित यादव, बालचंद चौधरी, अरविंद चौधरी, अरुण शुक्ला सहित सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!